बड़वानी। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री और बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार आज दो दिवसीय दौरे पर बड़वानी पहुंच रहे हैं
प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री इन्दरसिंह परमार आज दोपहर 4 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे बड़वानी पहुंचकर सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 29 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिले के समस्त जनप्रतिनिधियो भेंट करेंगे। दोपहर 2 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। 30 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्टरेट सभागृह बड़वानी में विभागीय समीक्षा बैठक, दोपहर 4 बजे राष्ट्रसमर्थ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पूर्णगाथा का कार्यक्रम कर दोपहर 4.30 बजे बड़वानी से शुजालपुर के लिये रवाना होंगे।