BREAKING NEWS
KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 10:32 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगू थाना पुलिस और स्वीफट कार से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही खाकी को लगी भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, नाकाबंदी देख तस्कर ने दौड़ाया वाहन, फिर पीछाकर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए सबके होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कार से पांच कट्टों में भरा 93 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्वीफट कार को जब्त किया है।  


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ एवं वृत्ताधिकारी बेगू अजलिं सिह के निर्देशन में दिनांक 27 जनवरी 2025 को चौकी जोगणिया माता पर तैनात कानि सुरेन्द्र जोगणिया माता से थाना बेगू की तरफ आ रहा था। कि श्रीनगर से जोगणिया माता की तरफ सामने से आ रही एक स्विफट कार संधिग्द नजर आई जिस पर कानि सुरेन्द्र के द्वारा कार को रोकने हेतु हाथ का ईशारा किया तो कानि सुरेन्द्र को बावर्दी देखकर स्विफट कार को उसका चालक तेज गति से दूर भगाकर लेकर गया व आगे ठुकराई स्कूल चौराहे केे पास जाकर कार को रोड़ से नीचे उतार कर कार चालक व उसका साथी कार को छोड़कर मौके से भाग गये। जिनकी काफी तलाश की मगर कोई पता नही चला। कार के पास जाकर देखा तो स्विफट कार मे पीछे की सीट पर काले रंग के 3 कट्टे अफीम डोडाचूरा व पीछे डिग्गी मे काले रंग के 02 कट्टे अफीम डोडाचूरा के भरे हुवे  थे वगैरा सूचना कानि सुरेन्द्र के द्वारा थानाधिकारी शिवलाल मीणा को दी गई जिस पर थानाधिकारी मय जाप्ते सहित श्रीनगर से जोगणिया माता रोड़ पर पहुचे जहा पर एक स्विफट कार मिली। मोके से फ़रार कार चालक व साथी मुल्जिमान की आस पास काफ़ी तलाश की किन्तु कोई जानकारी नही मिल पायी। कार की नियमानुसार तलाशी ली तो कार में 5 कट्टों में भरा हुआ कुल 93 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने नियमानुसार कार व अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर लिया है। पुलिस थाना बेगू पर कार चालक व साथी मुल्जिम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE