BREAKING NEWS
KHABAR : राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता.. <<     BIG REPORT : होटल-रेस्टोरेंट निरीक्षण अभियान में.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     #बूंदी _में #बारिश का कहर! #खेतों _ में डूबी.. <<     #क्या बंद हो जाएगी #लाडली बहाना योजना! ₹1500 की.. <<     नई अफीम नीति से पहले किसानों का हल्लाबोल!.. <<     BIG REPORT : 45 साल पुराने कुएं की खुदाई को लेकर फिर.. <<     NEWS : माउंट आबू में दुबड़ी आठें पर्व की धूम,.. <<     KHABAR : निमाड़ी भाषा को क्षेत्रीय भाषा का दर्जा.. <<     BIG NEWS : राहुल गांधी पहुंचे इंदौर, कार्यकर्ताओं.. <<     BIG NEWS : नीमच से रतलाम तक नशे की खेप पहुंचाने की.. <<     NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 11:18 am
BIG NEWS : फैक्ट्री संचालक के घर ईडी का छापा, भोपाल समेत इन जिलों में दी दबिश, सुबह 5 बजे ताला तुड़वाकर घुसी टीम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। कई टीम आज भोपाल, मुरैना और सीहोर पहुंची, जहां पनीर फैक्ट्री संचालक के घर समेत ऑफिस और फैक्ट्री में दबिश दी। इस फैक्ट्री से कई देशों में डेयरी प्रोडक्ट जाते हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी निवेश सहित अन्य मामलों सर्चिंग की जा रही है।


मध्य प्रदेश के मुरैना में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने छापामार कार्रवाई की है। पनीर फैक्ट्री संचालक नरेंद्र मोदी के घर टीम ने दबिश दी। सुबह 5 बजे यह कार्रवाई हुई। जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम से पनीर फैक्ट्री संचालित होती है। आज सुबह टीम सुरक्षा बल के साथ मुरैना पहुंची और फैक्ट्री मालिक नरेंद्र मोदी के घर पर छापा मारा। साथ ही किशन मोदी के घर भी एक टीम पहुंची है। 


घर के बाहर लगा ताला तुड़वाकर घुसी टीम
बताया जा रहा है कि घर के बाहर ताला लगा था। जिसके बाद दरवाजे का ताला तुड़वाया गया। हालांकि यह रेड क्यों हुई है, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। फिलहाल अधिकारी अंदर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। 


सीहोर की जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री में भी ईडी मारा छापा
विजेंद्र सिंह राणा, सीहोर। ईडी ने जय श्री गायत्री पनीर फैक्ट्री संचालक के घर के साथ ही सीहोर में भी छापामार कार्रवाई की है। यहां सुबह 6 बजे से एक टीम पहुंची है। एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी के साथ केंद्रीय पुलिस रिजर्व बल भी पहुंची है।


भोपाल के ऑफिस में भी पड़ी रेड, जुलाई 2024 में ईओडब्ल्यू ने मारा था छापा
राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुरैना और सीहोर के साथ ईडी ने जय श्री गायत्री फ़ूड प्रोडक्ट के भोपाल स्थित मुख्य कार्यालय में भी रेड हुई है। 10 नम्बर स्थित ऑफिस से इस कंपनी का संचालन होता है और पूरा लेखा-जोखा भी यहीं पर उपलब्ध रहता है। टीम को यहां पर दस्तावेज मिलने की संभावना है। बता दें कि जुलाई 2024 में ईओडब्ल्यू ने छापा मारा था। कंपनी के फर्जी लैब रिपोर्ट्स के मामले सामने आ चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE