BREAKING NEWS
NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 1:56 pm
BIG NEWS : सहेली की दोस्ती पड़ी महंगी, छात्रा को हरियाणा पुलिस से आया फोन तो खुला बड़ा राज, बड़े गिरोह से जुड़ रहे तार, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। जहां छात्रवृत्ति दिलवाने के नाम पर छात्रा के साथ उसकी सहेली ने धोखाधड़ी की है. आरोपी युवती ने अपने फ्रेंड के साथ मिलकर उसका खाता खुलवाया, जिससे 8 लाख से अधिक का अवैध ट्रांजेक्शन किया । पीड़िता के पास जब हरियाणा पुलिस का फोन आया तो सारे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पीड़िता ने रांझी थाने में शिकायत दर्ज कराई।


मामला रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल मोड रामनगर का है। जहां छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर छात्रा के बैंक खाते खुलवाकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता स्वेता महात्मा ने पुलिस को बताया कि, उसकी सहेली जानवी कोरी और उसके साथी आर्यन महोबिया ने 21 अगस्त 2023 को छात्रवृत्ति दिलवाने के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा रांझी में उसके नाम से बचत खाता खुलवाया।


इसके बाद जानवी और आर्यन ने खाते की पासबुक भी अपने पास ही रख ली। इतना ही नहीं खाता जोड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया। वहीं जब दो महीने बाद हरियाणा पुलिस थाने से फोन आया, तो उसे पता चला कि उसके बैंक खाते से 8,13,364 रुपए का अनाधिकृत लेन-देन किया गया है। जिसके बाद पीड़िता ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE