BREAKING NEWS
KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 29, 2025, 5:43 pm
BIG NEWS : डेढ़ साल तक झेली दरिंदगी, मामा तो कभी प्रेमी ने किया दुष्कर्म, महिला दलाल के हाथ लगी तो वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेला, नाबालिग से हैवानियत की झकझोर देने वाली..., पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी भोपाल से दिल को झकझोर देने वाली दास्तां सामने आई है। जहां एक नाबालिग सालों से दरिंदगी का शिकार होती रही। हैरानी वाली बात तो यह है कि जिस मामा और प्रेमी पर पीड़िता ने भरोसा किया, वे भी उसकी इज्जत को तार-तार कर अपनी हवस की प्यास बुझाते रहे। इसके बाद उसे वेश्यावृत्ति के दलदल में धकेल दिया। इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना पढ़कर आपका कलेजा फट जाएगा। 


2 साल से गायब लड़की की तलाश में थी पुलिस
दरअसल, साल 2023 से गायब एक नाबालिग लड़की की अशोका गार्डन पुलिस तलाश कर रही थी। जिसे 2 सालों की कड़ी मेहनत के बाद अशोक नगर जिले से बरामद किया गया। इस दौरान पूछताछ में मानव तस्करी और देह व्यापार का खुलासा हुआ। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस मामले में महिला दलाल महक यादव और आशुतोष वाजपेई को गिरफ्तार किया है। 

मां की मौत के बाद मामा ने की दरिंदगी 
पुलिस ने बताया कि 2022 में नाबालिग की मां का देहांत हो गया था। जिसके बाद वह अपने मामा के साथ रह रही थी। इस दौरान दरिंदे की नियत बिगड़ गई और मौका पाकर बच्ची का शारीरिक शोषण किया। इससे परेशान होकर वह घर से चली गई। 


प्रेमी पर भरोसा किया तो उससे मिला धोखा
पीड़िता इस बीच सलमान नाम के एक युवक के संपर्क में आई। दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे मुलाकात प्यार में बदल गई। युवक उसे बहला-फुसलाकर होटल ले गया, जहां उसके साथ रेप किया। हवस मिटाने के बाद महिला दलाल महक यादव को बेच दिया। 


महिला दलाल ने वेश्यावृत्ति में धकेला
महिला दलाल ने नाबालिग के साथ प्रॉस्टिट्यूशन का काम कराया। फिर 2023 में उसकी 25 वर्ष की उम्र बताकर 2 लाख में अशोकनगर में शादी कर दी। 2024 में नाबालिग ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद पुलिस ने 23 जनवरी 2025 को उसे बरामद किया। 


कॉल गर्ल हत्याकांड में रैकेट चलाने के मामले में आरोपीथी महिला दलाल
बच्ची से देह व्यापार करवाने वाली महक यादव पर पहले से कई मामले दर्ज है। शाहपुरा में जिस कॉल गर्ल की हत्या हुई थी, उसमें भी रैकेट चलाने को लेकर आरोपी बनी थी। बच्ची को बेचकर शादी करवाने के लिए फर्जी सर्टिफिकेट बनवाया था। आरोपी महिला समेत अन्य आरोपियों के सीडीआर में भी खुलासे हैं। बताया जा रहा है कि कई अन्य युवतियां से भी देह व्यापार करवाया जा चुकी है।


अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने 7 आरोपियों में से 6 को गिरफ्तार कर लिया है। 4 आरोपियों की रिमांड ली गई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दंपत्ति महक और आशुतोष पर इस तरीके के पुराने मामले भी दर्ज हैं। मामले में धारा बढ़ाकर कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE