चित्तौड़गढ। प्रजापत समाज की आराध्य देवी भक्त शिरोमणि श्रीयादे मां के जन्मोत्सव पर शनिवार 31 जनवरी को गांधीनगर स्थित प्रजापत समाज के नोहरे में प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रातः सवा 11 बजे आरती व पूजा की जाएगी उसके पश्चात् प्रसाद वितरण होगा। यह जानकारी एडवोकेट कर्मराज प्रजापत ने दी।