BREAKING NEWS
KHABAR : ईंट का जवाब पत्थर से, राज्यसभा की तीसरी.. <<     NEWS : 70 यूनिट रक्तदान के साथ यादव समाज की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नल जल योजना सिर्फ दिखावा, आदिवासी इलाके.. <<     KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को.. <<     BIG BREAKING : रामपुरा के खिमला प्लांट में हादसे से.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का किदवई गंज क्षेत्र और.. <<     मुरैना में चंबल रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने.. <<     ब्यौहारी में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दरबार में उमड़ा जनसैलाब,.. <<     रेवा धाम आश्रम में सप्तदिवसीय शिवमहापुराण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजनीतिक नियुक्तियां पाने वाले.. <<     KHABAR : डकैत रामबाबू गड़रिया के महिमामंडन पर घिरे.. <<     KHABAR : मुरैना में पुलिसकर्मियों के लिए कार्डियक.. <<     खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 11:37 am
BIG NEWS : गर्लफ्रेंड की महंगी डिमांड और मनासा के पूर्व विधायक का बेटा, जब गुजरात के अहमदाबाद में दिया इस घिनौनी वारदात को अंजाम तो चढ़ा खाकी के हत्थे, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, पुलिस की पूछताछ में कबूला ये राज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक का बेटा लड़की के इश्क में चेन स्नेचर बन गया। आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद बताया कि वह 15 हजार रुपए में गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इस वजह से राह चलते लोगों के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटने लगा। उसने बताया वह घर छोड़कर मध्य प्रदेश से अहमदाबाद आया था। यहां लड़की के प्यार में पड़ गया। इसके बाद चेन लुटेरा बन गया। 

बुजुर्ग महिला से लूटी थी चेन- 
यह कहानी मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक के बेटे की है। गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने घाटलोडिया इलाके में एक बुजुर्ग महिला की चेन लूटने के आरोप में पूर्व विधायक के बेटे को अरेस्ट किया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक का पिछला कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन जरूरतें पूरी करने के लिए उसने चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया।

पूर्व विधायक का बेटा है आरोपी युवक- 
आरोपी युवक का नाम प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत बताया गया है। आरोपी नीमच जिले के मनासा विधानसभा के पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह चंद्रावत का बेटा है। हाल ही में उसने अहमदाबाद में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उसके पिता के पूर्व में विधायक रहने का खुलासा हुआ।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो चढ़ा हत्थे- 
गुजरात के अहमदाबाद में 25 जनवरी की देर शाम एक महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई थी। जिसके बाद उसने घाटलोदिया थाने में इसकी शिकायत की थी। मामला सामने आते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान वहां लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। सीसीटीवी में साफ देखा गया कि एक शख्स राह चलती महिला के पीछे से आया और मौका पाकर उसके गले से चेन झपट कर फरार हो गया। लोग उसके पीछे भागे लेकिन वह सरपट दौड़ लगाते हुए भाग निकला। पुलिस ने सरगर्मी से तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से सोने की चेन जब्त कर ली गई है।

घर से भागकर अहमदाबाद आया था आरोपी- 
आरोपी प्रद्युम्न ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह घर से भागकर आया है और अहमदाबाद में 15 हज़ार रुपए महीने की नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन 15 हजार की सैलरी में वह गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते वह अपराध की दुनिया में आ गया। 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के करीबी हैं पूर्व विधायक-
पूर्व विधायक और भाजपा नेता विजेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का करीबी माना जाता है। वह 2008 में मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। तब वे कांग्रेस में थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर विधायक बने थे। बाद में सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE