BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2025, 8:08 pm
BIG NEWS : राजस्थान की मंगलवाड़ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, जैसे ही पहुंचे यहां तो आरोपी ने लगा दी दौड़, फिर रोककर ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, 10 किलो माल के साथ चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए 10 किलो 380 ग्राम डोडाचूरा जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ़ सरीता सिंह के निर्देशन में व पुलिस उप अधीक्षक वृत बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में दिनांक 31जनवरी 2025 को मंगलवाड़ थानाधिकारी भगवानलाल मय जाप्ते के सर्कल गश्त करते हुए निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर सरहद लख्मीपुरा पहुंचे, जहां एक व्यक्ति बावर्दी पुलिस जाप्ते व बोलेरो सरकारी को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकडकर नाम पता पूछा तो अपना नाम राजूराम पिता विक्रम कुमार जाति बिश्नोई उम्र 24 वर्ष निवासी दांतीवास थाना भीनमाल जिला जालौर  होना बताया। जिसकी नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जेशुदा बैग से कुल वजन 10 किलो 380 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम-
थानाधिकारी भगवानलाल एएसआई जगदीशचन्द्र कानि. गोमाराम, प्रेमाराम  करनलसिंह , नारायणसिंह, चालक जगदीश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE