BREAKING NEWS
NEWS : सांवलियाजी धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 21.. <<     BIG NEWS : झूठ की गूंज बनाम छात्रों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : पति की दूसरी शादी की खबर सुनकर कुंडलिया.. <<     KHABAR : दिनारा में नकली डीईएफ यूरिया बनाने का.. <<     NEWS : रिद्धि-सिद्धि गरबा मंडल के महोत्सव में.. <<     NEWS : अनन्त चतुर्दशी पर पचास हजार से अधिक.. <<     NEWS : तेजा दशमी एवं किसान सम्मेलन मे भाग लेगें.. <<     KHABAR : विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम निरस्त होने को.. <<     KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 1:57 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बस्सी थाना पुलिस और 28 जनवरी का दिन, जब बदमाश ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही दी यहां दबिश तो हत्थे चढ़ा आरोपी, पूछताछ में कबूला जुर्म, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बस्सी ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक मोटर साइकिल चोर को गिरफतार किया हैं। बस्सी चिकित्सालय से चोरी गई बाईक के मामले में गिरफ्तार आरोपी से कुल सात मोटर साईकिल बरामद की हैं। आरोपी स्मैक पिने के नशे का आदि होने के कारण दिन के समय रैकी कर बाईक की चोरी करता था।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 28 जनवरी को चिकित्सालय बस्सी से एक मोटर साईकिल चोरी हो जाने के मामले में  मोटर साईकिल चोर की तलाश व बरामदगी के लिए एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी ग्रामीण चितौडगढ़ शिव प्रकाश टेलर के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बस्सी मनीष वैष्णव पु.नि. के सुपर विजन मे गठित टीम एएसआई लालचन्द, रोडुलाल, कानि. शोभाग, नन्दकिशोर, लादूलाल व भैरूलाल द्वारा तकनीकी व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोर पारसोली निवासी राजकुमार उर्फ राजु पुत्र हिरालाल मेवाडा कलाल को डिटेन कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उक्त मोटर साईकिल चोरी करने के साथ ही अलग अलग स्थानो से करीब 6 मोटर साइकिले और चोरी करना बताया। आरोपी राजकुमार को गिरफतार किया जाकर उसकी निशानदेही से कुल 7 मोटर साइकिल बरामद की गई, आरोपी से विस्तुत अनुसंधान जारी है। आरोपी राजकुमार स्मैक पिने का नशा करने का आदि होकर दिन के समय भीड भाड वाले इलाके से रैकी कर मोटर साइकिले चोरी करता हैं। उक्त कार्यवाही में बस्सी थाने के कानि. शोभाग की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE