BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2025, 3:49 pm
BIG NEWS : नारकोटिक्स विंग का नशे के विरूद्व बड़ा प्रहार, मादक पदार्थ एमडी की तस्करी करते आरोपी चढ़े हत्थे, 2 करोड़ रूपये से अधिक का माल जब्त, कार्रवाई के बाद फरार हुआ पूर्व सरपंच, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री के प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थ की तस्करी एवं नशे के विरूद्व निर्देश जारी किये गये। जिस पर पुलिस महानिदेश कैलाश मकवाना द्वारा चलाये जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के.पी. व्यंकटेश्वर राव के निर्देशन, पुलिस उप महानिरीक्षक महेशचंद जैन एवं पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मांगू अजनार, उप पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच टीम द्वारा मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14-एनएफ-5470 पर परिवहन किया जा रहा 800 ग्राम एमडी कीमती 01 करोड 60 लाख रूपये तथा एमडी बनाने के कारखाने से व्यवसायिक मात्रा में तैयारशुदा एमडी कीमती 60 लाख रूपये सहित विभिन्न उपकरण जब्त कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01.01.2025 की रात्रि में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच के सामने, फोरलेन बायपास रोड नीमच पर होण्डा कंपनी की शाईन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 14-एनएफ-5470 से जा रहे आरोपियों बालूसिंह पिता मांगूसिंह पंवार सौंधिया राजपूत उम्र 46 वर्ष निवासी सुवासरा तथा कमलेश पिता नंदलाल प्रजापत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम ढाबला देवल थाना सुवासरा के संयुक्त कब्जे से एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए 806 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी को जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

आरोपियों से पूछताछ में ग्राम आक्या कुंवरपद का पूर्व सरपंच दिनेश पिता दाणीसिंह मोहेल जाति ओढ निवासी ग्राम हिंगोरिया का खेडा थाना गरोठ द्वारा काफी लंबे समय से अपने घर में ही एमडी बनाकर बेचने तथा एमडी बनाने के बाद घर के पास बनी हौद में उपकरणों को छुपाना बताने पर पूर्व सरपंच को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का आरोपी बनाया गया है। पूर्व सरपंच के घर पर दबिश दी गयी। पूर्व सरपंच दिनेश मोहेल मौके से ही फरार हो गया तथा घर के पास बनी पानी की हौद में एमडी बनाने के विभिन्न उपकरण एवं व्यवसायिक मात्रा में तैयार मादक पदार्थ एमडी पाई जाने पर एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जब्त किया गया। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक द्वारा टीप को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी। 

जप्त मश्रुका- 
- किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी कीमती 02 करोड 20 लाख रुपयें । 
- होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती 01 लाख रूपयें । 
- एमडी बनाने में उपयोग किये जा रहे विभिन्न उपकरण। 
- 02 मोबाईल कीमती 20 हजार रूपयें जप्त। 

गिरफ्तार आरोपी-
- बालूसिंह पिता मांगूसिंह पंवार सौंधिया राजपूत, 46 वर्ष निवासी सुवासरा थाना सुवासरा जिला मंदसौर 
- कमलेश पिता नंदलाल प्रजापत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम ढाबला देवल थाना सुवासरा जिला मंदसौर 

फरार आरोपी- 
- दिनेश पिता दाणीसिंह मोहेल जाति ओढ निवासी ग्राम हिंगोरिया का खेडा ग्राम पंचायत आक्या कुंवरपदा तहसील व थाना गरोठ जिला मंदसौर (पूर्व सरपंच) 

सराहनीय कार्य-
उक्त कार्रवाई में नारकोटिक्स प्रकोष्ठ नीमच का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE