उज्जैन। नगर निगम ने रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 78 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। निगम परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी कराईं।
समारोह की खास बात यह रही कि इसे स्वच्छ भारत अभियान के तहत जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया। शासन की ओर से प्रत्येक वधु को 49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। महापौर मुकेश टटवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को कंबल और जग भेंट किए।
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, नेता प्रतिपक्ष रवि राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जय गुरु देव आश्रम द्वारा वर-वधु पक्ष के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। बारातियों का स्वागत परंपरागत शहनाई वादन के साथ किया गया। नगर निगम ने पंजीकरण के बाद सभी नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित रहा विवाह समारोह
नगर निगम द्वारा आयोजित 78 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए जीरो वेस्ट इवेंट पर आधारित रहा। विवाह समारोह में जय गुरू देव आश्रम द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। विवाह में आने वाले बारातियों का स्वागत शहनाई वादन के साथ हुआ। नगर निगम द्वारा पंजीयन के बाद विवाह बंधन में जुड़ें जोड़ों को प्रमाण पत्र भी दिया गया। विवाह के दौरान बड़ी संख्या में वर-वधु पक्ष के लोग मौजूद थे।