BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और अवैध मादक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद बना काल, पूरणमल के बाद पत्नी.. <<     KHABAR : 12 साल बाद भव्य ‘गांव गेर माता’ पूजन, माता.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए भाई-बहन,.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप एवं महाराजा छत्रसाल जयंती.. <<     देवास जिले के इटावा में 12 साल बाद गेर माता.. <<     VIDEO NEWS: शहडोल पेट्रोल पंप पर हंगामा, बोतल में.. <<     BIG NEWS : नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का फरार आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रदेश में नौसिखिए के हाथ में दी पार्टी.. <<     खरगोन के धुलकोट में महिलाओं का.. <<     KHABAR : रेवली-देवली में धूमधाम से हुई मंशापूर्ण.. <<     KHABAR : तीन फीट जमीन के विवाद में भाई बना भाई का.. <<     खनियांधाना के गूड़र गांव में भीषण आग, 4 साल की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रामपुरा थाने में लगा समाधान शिविर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 3, 2025, 10:23 am
KHABAR : भोजशाला में बसंत उत्सव, सूर्याेदय की पहली किरण के साथ शुरू हुआ हवन, निकलेगी मां वाग्देवी की शोभायात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

धार। मध्यप्रदेश के धार भोजशाला में स्थित विश्व प्रसिद्ध वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर में बसंत पंचमी उत्सव मनाया जा रहा है। आज सूर्याेदय की पहली किरण के साथ हवन प्रारंभ हुआ। आज मां वाग्देवी के जन्मोत्सव के साथ यहां दिनभर पूजा अर्चना का दौर जारी रहेगा। यज्ञ कुंड में आहुतियां दी जा रही है। बसंत उत्सव के तहत परंपरागत रूप से लालबाग से मां- वाग्देवी की शोभायात्रा निकलेगी जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। शोभायात्रा धार शहर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए पुनः भोजशाला पहुंचेगी।


कार्यक्रम भोज उत्सव समिति के बैनर तले किया जा रहा है। आज पूजा अर्चना का दौर सूर्यास्त तक जारी रहेगा। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के मां-वाग्देवी के दर्शन के लिए पहुंचना प्रारंभ हो गए हैं। दोपहर में संत उत्तम स्वामी महाराज धर्मसभा को संबोधित करेंगे। सभा मोती बाग चौक में होगी। पूरा धार शहर भगवामय नजर आ रहा है। भोजशाला परिसर व धार शहर में पुलिस सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम है। 800 से अधिक पुलिस बल तैनात। 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है हाई राइज बिल्डिंगों पर पुलिस के जवान तैनात है। भोजशाला परिसर ड्रोन कैमरे की निगरानी में है। भोजशाला परिसर को 5 सेक्टर में बांटा गया है। भोजशाला सहित 200 मीटर का एरिया सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस छावनी में तब्दील है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE