BREAKING NEWS
खरगोन कसरावद के फूल सिंह फाल्या में नल-जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित.. <<     KHABAR : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कटनी में राहगीरी.. <<     KHABAR : शहडोल में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 4, 2025, 5:24 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ की भदेसर थाना पुलिस ने किया वारदात का खुलासा, दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 500 ग्राम चांदी के दो छतर बरामद किये है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 01 फरवरी 2025 को प्रार्थी पोखर गाडरी निवासी सोनियाणा पुलिस थाना भदेसर ने दिनांक 05 जनवरी 25 को दोलतपुरा गाँव में भेरूजी के देवरे से 500 ग्राम वजन के चाँदी के दो छतर चोरी होने के संबंध मे प्रकरण दर्ज करवाया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर उक्त घटना में चोरी गये माल की बरामदगी एवं आरोपियों की तलाश हेतु सरिता सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में अनिल कुमार शर्मा वृताधिकारी भदेसर के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी धर्मराज मीना के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसूचना संकलन करते हुए प्रकरण में जीतू उर्फ जीतमल पिता चम्पालाल जाट उम्र 44 साल निवासी दौलतपुरा थाना भदेसर तथा मदनलाल पिता गेहरू लाल जाट उम्र 36 साल निवासी मोड़ा खेड़ा थाना कपासन जिला चितौडगढ़ को गिरफ्तार किया व मुल्जिमों के कब्जे से प्रकरण में चोरी गए चांदी के दो छतर वजन करीब 500 ग्राम व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की गई। मुल्जिम जीतू उर्फ जीतमल के खिलाफ 10 प्रकरण एवं मदनलाल के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 22 प्रकरण दर्ज है। 

पुलिस टीम-
थानाधिकारी धर्मराज मीना  एएसआई सुभाष चन्द्र 
कानि. धर्मेन्द्र कुमार , पंकज , रतनलाल

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE