BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 6, 2025, 10:55 am
NEWS : अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन का राजस्थान क्रिकेट महोत्सव जयपुर में संपन्न, चित्तौड़गढ़ वैश्य फेडरेशन टीम ने जीता विजेता का खिताब, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अंतरास्ट्रीय वैश्य फेडरेशन राजस्थान  द्वारा क्रिकेट का  महाकुम्भ जयपुर में आयोजित किया गया । महासचिव सीए नितेश सेठिया ने बताया की इस राज्य टूर्नामेंट में विभिन्न संभागीय टूर्नामेंट में विजयी टीम चित्तौड़गढ़ , कोटा , दौसा, भरतपुर की टीम शामिल हुई । 
चित्तौड़गढ़ वैश्य फेडरेशन को टीम जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया, युवा अध्यक्ष हेमंत डांगी, युवा उपाध्यक्ष विनोद पितलिया  एवं कोच निलेश पटवारी के सानिध्य में 15  सदस्यी टीम ने भाग लिया जिसमे कप्तान संजय मेहता , पवन पोखरना, राहिल अजमेरा, निखिल काबरा , विकास डाड, शुभम धाकड़, मनीष काबरा, मंगलम काबरा, राजीव पोखरना, प्रदुमंन पलोड, श्रेष्ठ सेठिया  शामिल थे द्य सर्वप्रथम दौसा एवं कोटा का मैच हुआ जिसमे कोटा विजेता रहा , दूसरा मैच दौसा एवं चित्तोड़ का हुआ जिसमे दौसा विजयी रहा,तीसरा मैच चित्तोड़ अवं कोटा में हुआ जिसमे चित्तोड़ विजयी रहा। फाइनल मैच चित्तौड़गढ़ एवं  कोटा में खेला गया जिसमे चित्तौड़गढ़ वैश्य टीम ने शानदार सफलता हासिल की। इस राज्य टूर्नामनेट जयपुर के विधायक बाल मुकुंद आचार्य मुख्या अथिति के रूप में उपस्थित थे । वही प्रदेश प्रभारी ध्रव दास अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री गोपाल गुप्ता , चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष सुनील जागेटिया भी उपस्थित थे। फाइनल मैच में चित्तौड़गढ़ ने पहले खेलते हुए 10 ओवर में 137 रन बनाये वही कोटा की टीम 10 ओवर में 91 रन  ही बना सकी एवं 46 रन से शानदार जीत दर्ज की । फाइनल में चित्तोड़ टीम से मनीष काबरा ने 5 छक्कों की मदद से 42 रन बनाये एवं राहिल अजमेरा , निखिल काबरा  ने 28 -28 रन बनाये एवं 4 -4  छक्के लगाए द्य वही पवन पोखरना ने एक ही ओवर में 3  विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया । निखिल काबरा, शुभम धाकड़ एवं राहिल अजमेरा ने भी 2-2 विकेट लिए । टूर्नामेंट का मैन ऑफ़ दी मैच  चित्तौड़गढ़ के मनीष काबरा को , बेस्ट बॉलर एवं मैन ऑफ़ दी सीरीज राहिल अजमेरा को एवं  पवन पोखरना एवं निखिल काबरा को स्टार परफॉरमेंस  का एवं बेस्ट फील्डर मंगलम काबरा को अवार्ड दिया गया। कोच नीलेश पटवारी ने बताया की चित्तौड़गढ़ टीम अब राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट होगा जिसमे गोवा , दिल्ली, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, अंदर प्रदेश , हैदराबाद, जयपुर एवं चित्तौड़गढ़  की टीम भाग लेगी। चित्तौड़गढ़ से महासचिव सीए नितेश सेठिया ने सभी खिलाड़ियों का एवं आयोजकों का हार्दिक आभार जताया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE