BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लुटेरी दुल्हन गैंग की.. <<     BIG REPORT : राहत भरी खबर, सुरक्षा जांच में पास हुए.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- एकीकृत बागवानी विकास मिशन.. <<     शाजापुर में रेत माफियाओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर फोकस, मत्स्य पालन.. <<     KHABAR : सांवरिया वाटर प्लांट पर संयुक्त टीम की.. <<     देवरी खवासा में शिव महापुराण कथा में उमड़ रही.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर,.. <<     शिवपुरी के चंदावनी गांव में किशोरी पर हमले.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, जावरा हुसैन टेकरी.. <<     VIDEO NEWS: आम आदमी की जेब पर वार,महंगाई की नई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खादी उत्पादों के प्रचार-प्रसार पर जोर,.. <<     BIG NEWS : एमपी में तीसरी सीट को लेकर घमासान, बीजेपी.. <<     नीमच जिले के मनासा में बड़ी कार्रवाई 7 करोड़.. <<     BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2025, 7:44 pm
BIG NEWS : मिट्ठू लाल के बाड़े में खड़ी स्कॉर्पियो कार से 50 लाख का डोडा-चूरा मिला, 2 लग्जरी गाड़ियों में निकलने वाली थी 500 किलो की खेप; जांच में जुटी नारकोटिक्स टीम, पढे़ खबर 

Share On:-

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चित्तौड़गढ़ के तुम्बडिया गांव में दबिश देकर दो गाड़ियों में रखा 500 किलो डोडा चूरा बरामद किया है। जिसको बाजार कीमत 50 लाख रुपए के करीब बताई गई है। नशे की खेप को सप्लाई के लिए ले जाया जाना था। उससे पहले ही टीम ने कार्रवाई की। ये कार्रवाई उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल के निर्देशन में की गई।

 

लग्जरी एसयूवी में तस्करी
असिस्टेंट नारकोटिक्स आयुक्त जबर सिंह ने बताया कि राजस्थान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चला रखा है। अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ यूनिट को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर अधीक्षक (निवारक) ने अपनी टीम को चित्तौड़गढ़ तुम्बडिया गांव रवाना किया।

 

जहां पर मिट्ठू लाल के बाड़े में लोड की गई स्कॉर्पियो कार और इसुजु गाड़ी खड़ी मिली। गाड़ी को चेक किया तो उसमें 24 कट्टों में डोडाचूरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन 502.900 किलोग्राम था। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर डोडा चूरा को जब्त किया मामले में शामिल आरोपियों की पहचान व नेटवर्क के बारे में जांच की जा रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE