BREAKING NEWS
KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2025, 12:27 pm
BIG NEWS : एमपी फिर शर्मसार, आदिवासी महिला से कट्टे की नोंक पर दुष्कर्म, पीड़िता बोली- होटल मालिक झोपड़े में घुसा और मुंह बंद कर..., पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। मध्य प्रदेश में महिलाओं से दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच डबरा में एक आदिवासी महिला से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि होटल मालिक ने पीड़िता के झोपड़े में घुसकर कट्टे की नोंक पर उसे हवस का शिकार बनाया। वारदात सिटी थापा क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि आदिवासी परिवार के कुछ लोग कच्चे झोपड़ा बनाकर रहते थे। वहीं एनएच 44 हाईवे पर महेंद्र बाथम नाम का युवक होटल चलाता है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कल शनिवार देर रात शराब के नशे में झोपडी में घुसा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 


पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी ने उसका मुंह बंद कर जान से मारने की धमकी देते हुए कट्टा अड़ा दिया। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी जिससे वह डर गई। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय तक थाने में बैठी रही। काफी देर बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बयान लेने के बाद आरोपी महेंद्र बाथम को हिरासत में लिया।


थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि रिपोर्ट में कट्टा जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादा देर इंतजार नहीं कराया गया। मेडिकल और प्रक्रिया पूरी कराने में कुछ समय जरूर लगा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE