BREAKING NEWS
KHABAR : खेत में अकेली थी प्रेम बाई, रात में पहुंचा.. <<     KHABAR : सीईआईआर पोर्टल से शाजापुर पुलिस की बड़ी.. <<     KHABAR : कोलारस में दधिकांधा उत्सव से राधाष्टमी.. <<     KHABAR : इश्क, सियासत और राहुल का तिलस्म, जब इंदौर.. <<     BIG NEWS : तीन साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 15 हजार.. <<     REPORT : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 108वीं.. <<     KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 2:29 pm
BIG NEWS : जुए में पत्नी को हारा, पैसे न देने पर नग्न कर रातभर पीटा, प्राइवेट पार्ट पर भी पहुंचाई चोट, पति बोला- अब तुम मेरी नहीं..., पढे़ खबर 

Share On:-

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को ही जुए में दांव पर लगा दिया। हारने के बाद जुआरी पति घर पहुंचा और पत्नी से पैसे मांगे, जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार किया तो उसने कहा कि अब तुम मेरी नहीं हो३ इसके बाद पति और ससुराल वालों ने महिला को नग्न कर रातभर पीटा, इतना ही नहीं उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट पहुंचाई। न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुंची पीड़ित महिला ठीक से चल भी नहीं पा रही थी।


यह पूरा मामला छतरपुर जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र का है। बौकना गांव के रहने वाला प्रदीप सिंह गौड़ जुए में अपनी पत्नी को हार गया। इसके बाद वह पत्नी के पास पहुंचा और पैसे मांगने लगा जब महिला ने पैसे देने से इनकार किया तो पति ने बुरी तरह पीटा जिसके कारण महिला के गुप्तांग में चोट आई है। पीड़ित महिला घायल अवस्था में एसपी ऑफिस पहुंची और न्याय की गुहार लगी।


पीड़िता ने बताया कि उसका पति प्रदीप सिंह गौड़ जुआ खेलने का आदी है। वह आए दिन वह जुआ खेलने जाता है और घर का कुछ न कुछ सामान हार जाता है। इस बार मेरे पति ने जुए के फड़ पर मुझे ही दांव पर लगा दिया और वह हार भी गया। मेरे पति ने कहा कि अगर तुम्हे मेरे साथ रहना है, तो पैसे देने होंगे। जब मैंने पैसे देने से मना किया तो मेरे ससुर और ससुराल पक्ष के कुछ लोगों ने नग्न कर रात भर पीटा, जिससे प्राइवेट पार्ट में चोट आई है।


पीड़ित महिला जब एसपी ऑफिस पहुंची तो वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। इधर पुलिस ने पीड़िता के आरोप और शिकायती आवेदन को आधार मानकर पति सहित 3 लोगों पर मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह ने बताया कि गुलगंज की महिला शिकायत लेकर आई थी, उनका पारिवारिक विवाद था, जिसमें एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE