BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2025, 5:07 pm
NEWS : खेल आत्मविश्वास व अनुशासन जैसे मानवीय गुण विकास में सहायक-आक्या,राज्य स्तरीय तेली साहू समाज क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 का समापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ़। खेल आत्मविश्वास व अनुशासन जैसे मानवीय गुण विकास में सहायक होते है। खेलो से जीवन में सफलता मिलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार द्वारा खेलो को बढ़ावा देने के अनेक कार्य किये जा रहे है। विधायक चंद्रभानसिह आक्या तेली साहू समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रीमीयर लीग 2025 के समापन अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे।


तेली साहू समाज के प्रदेश महामंत्री देवीलाल जडाणा ने बताया की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय तेली साहू समाज क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 में सम्पूर्ण राजस्थान से कुल 16 टीमो ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगीता में जयपुर पिंक पेंथर्स विजेता व मेवाड़ क्लब चित्तौडगढ़ उपविजेता रही। समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक आक्या व अतिथियो द्वारा पूर्व नर्सिंग ऑफिसर स्वर्गीय मनोज राठौर की स्मृति में उनके परिवार की तरफ से उपलब्ध कराई गई शील्ड विजेताओ को प्रदान की गई। आभार प्रतियोगिता संयोजक श्रवण कुमार ने व्यक्त किया।


इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रेम प्रकाश गुलानिया, राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी मनीषा तेली, चंद्रकांता राठौर, डॉ. मोहित राठौर, डॉ. स्वीकृति सोलंकी, रामप्रसाद बगेरवाल, नाना लाल पंचोली, रोशन तेली, भैरू लाल गुरजनिया, कमलेश तेली, नारायण पंचोली, भगवान तेली, भरत तेली, भावेश तेली, सुनील तेली, भरत तेली, गोपाल तेली, राकेश तेली, मुकेश तेली, अनिल तेली सहित बड़ी संख्या में समाजजन, खिलाड़ी व नागरीकगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE