BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2025, 5:26 pm
KHABAR : कोराखेड़ी क्रिकेट टीम ने फाइनल में बरलाई को 8 विकेट से हराया, 10 दिवसीय स्पर्धा में बनी चौम्पियन, पढे़ दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। समीपस्थ मान्याखेड़ी क्रिकेट मैदान पर आयोजित 10 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ग्राम कोराखेड़ी और बरलाई क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में कोराखेड़ी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।


बरलाई ने बनाए 60 रन, कोराखेड़ी ने 2 विकेट खोकर पाई जीत
फाइनल मैच में बरलाई क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोराखेड़ी टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और केवल 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ कोराखेड़ी टीम ने टूर्नामेंट विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।


21000 रुपये का प्रथम पुरस्कार, रवि रावत बने मैन ऑफ द सीरीज
कालेश्वर क्रिकेट क्लब द्वारा 1 फरवरी से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के विजेता कोराखेड़ी टीम को आयोजकों द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹21,000 और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता बरलाई टीम को ₹11,000 का पुरस्कार दिया गया। फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कोराखेड़ी टीम के रवि रावत को मैन ऑफ द मैच और ष्मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


आयोजकों ने जताया आभार
इस सफल आयोजन के लिए समिति के मान सिंह रावत, श्यामलाल रावत, कालूलाल रावत, पंकज राठौर, सोनू बैरागी, दशरथ बैरागी व डॉ. नंदकिशोर राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों ने रोमांचक मैचों का लुत्फ उठाया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE