BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 2:04 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थों की तस्करी में फरार 30 हजार रुपये का ईनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर गिरफ्तार, पुलिस पर फायर कर चार बार फरार हुआ था, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मादक पदार्थों की तस्करी में तीन प्रकरणों व पुलिस पर फायर करने के चार मामलों में फरार सहित 10 आपराधिक मामलों मे लिप्त वांछित अपराधी 30 हजार रुपये के ईनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस व डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी उदयलाल गुर्जर के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज होकर सात मामलों में वांछित चल रहा था। जिला स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियो की सूची में शामिल था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजीपी रेंज उदयपुर ने 30 हजार रुपये के ईनाम की राशि जारी की थी। मारवाड़ के तस्करों से संपर्क में रहकर पिछले काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी करता आ रहा था।


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के बिजयपुर थाना सहित कोतवाली निम्बाहेड़ा,  कनेरा, मंगलवाड़ व बस्सी में मादक पदार्थों की तस्करी में तीन मामलों, पुलिस पर फायर कर फरार होने के चार मामलों सहित कुल 10 आपराधिक मामलों में लिप्त उदयलाल गुर्जर अप्रेल 2022 में तस्करी के दौरान पुलिस पर फायर कर फरार हुआ था। उसके बाद 06 प्रकरणों में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला, अवैध आर्म्स व धमकी देने के प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें सभी मे वांछित था। कनेरा, मंगलवाड़ व बिजयपुर थाने के तीन प्रकरणों में भारी मात्रा में अवैध डोडाचूरा, अफीम व वाहन की जब्ती के मामले में भी वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 25 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई थी, जिसे महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज ने बढ़ा कर 30 हजार रुपये किया था। आरोपी को जिला स्तर के टॉप 10 वांछित अपराधियों की सूची में चयनित किया हुआ था। आरोपी उदयलाल के खिलाफ जिले के बिजयपुर थाना सहित कोतवाली निम्बाहेड़ा,  कनेरा, मंगलवाड़, बस्सी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी उदयलाल गुर्जर मारवाड़ के तस्करों के सम्पर्क में रहकर कई समय से उन्हें मादक पदार्थ उपलब्ध करवा रहा था।


वांछित आरोपी उदयलाल गुर्जर की गिरफ्तारी के लिए एएसपी सरितासिंह के निर्देशन मे एस.एच.ओ. सदर चित्तौड़गढ़ निरंजन प्रताप पु.नि., डीएसटी प्रभारी मुंशी मोहम्मद उप निरीक्षक व सदर थाने के हैड कानि. सुरेंद्र सिंह, कानि. डूंगर सिंह, पृथ्वीपाल, बलवंत सिंह, विनीत कुमार, संजय कुमार एवं डीएसटी टीम के कानि. सुरेंद्र पाल, विक्रम, दीपक व विजय एवं साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार द्वारा वांछित अपराधी बिजयपुर थाने के पेमाखेड़ा निवासी उदयलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर को बिजयपुर थाने के एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफतार किया गया। आरोपी उदयलाल गुर्जर को गिरफ्तार करने में डीएसटी के कानि. सुरेन्द्र पाल की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE