BREAKING NEWS
KHABAR : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के.. <<     जर्जर सिद्धेश्वर रोड को लेकर सड़क पर उतरे.. <<     पिपलियामंडी के डेफोडिल्स स्मार्ट स्कूल में.. <<     KHABAR : गरोठ के पावटी में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का.. <<     शाजापुर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : ड्रिप लगी, फिर भी दवा लेने पहुंचे मरीज,.. <<     देवास में नशा मुक्ति के लिए बना.. <<     KHABAR : नीमच का एकमात्र खेल मैदान बचाने की जंग, 26.. <<     KHABAR : पालक संघ द्वारा श्री नूतन विद्यालय में.. <<     KHABAR : देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: Gen-Z के विरोध से गरमाया माहौल, शिक्षा.. <<     KHABAR : राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, पेपर लीक.. <<     BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 14, 2025, 2:06 pm
BIG NEWS : निम्बाहेड़ा कस्बे से चोरी गए सोने के दो मंगलसूत्र व ढाई लाख से अधिक नगद राशि बरामद, नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाईक जब्त, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा की कच्ची बस्ती से एक सप्ताह पूर्व एक मकान से सोने के दो मंगलसूत्र व ढाई लाख से अधिक नगद राशि  चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नामजद हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल व नगद राशि बरामद कर ली है, वहीं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई एक बाईक को भी जब्त किया गया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा निवासी हिरालाल नायक अपने परिवार के साथ 03 फरवरी को सुबह बाहर जाकर पुनः दिन में आये, तभी पीछे से सुने मकान में अज्ञात बदमाशों में कमरे के अंदर घुस अलमारी को तोड़ फोड़ कर उसमें रखे सोने के दो मंगलसूत्र व नगद राशि चुरा ले जाने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की गई एवं नामजद आरोपियों की तलाश की गई।


घटना को शीघ्र ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये, जिस पर एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर अनुसंधान अधिकारी एएसआई अम्बालाल, कानिस्टेबल रामचन्द्र व प्रमोद कुमार द्वारा आरोपियों की तलाश की गई। संदिग्ध व्यक्तियो की तलाश व आसूचना संकलन से मामले का माल सोने के मगंलसूत्र व नगद राशी की चोरी करने वाले आरोपी कच्ची बस्ती निम्बाहेडा निवासी 22 वर्षीय निजाम खां पुत्र हनीफ मोहम्मद पठान, 22 वर्षीय दिलदार खां उर्फ अटटू पुत्र सलीम खां पठान के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने से दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो सोने के मगंलसूत्र व नगद राशी कुल 2,56,800 रूपये को बरामद किये गए। पुलिस पूछताछ के बाद मामले के एक और साथी आरोपी मध्यप्रदेश के भरदावद थाना वाई.डी. नगर मन्दसौर हाल कच्ची बस्ती निम्बाहेडा निवासी 24 वर्षीय फयूम खां उर्फ कयुम पुत्र सलीम खां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को भी जब्त किया हैं। आरोपियों से चोरी के अन्य प्रकरणो के सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE