मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत सावन कुंड और जालीनर रोड पर शुक्रवार देर रात 9 बजे करीब एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से सावन कुंड निवासी वकील पिता बालू बंजारा उम्र करीबन 42 वर्ष की मौत हो गई। परिजन उक्त व्यक्ति को देर रात मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं मनासा पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामला जांच में लिया है। वहीं मृतक व्यक्ति का शनिवार सुबह 9 बजे करीब शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।