BREAKING NEWS
KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2025, 2:47 pm
BIG NEWS : अवैध अफीम की बड़ी खेप का भंडाफोड़, खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस, मुख्य आरोपी की तलाश जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक बार फिर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया। मामले में पुलिस ने खेत मालिक को हिरासत में लिया है। वहीं ठेके पर खेत लेकर पप्पू चक्रवान खेती करता था, जिसे मामले में आरोपी बनाया है।


मामला सारणी थाना क्षेत्र के खकराढाना गांव का है। जहां पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती पकड़ी। वहीं इससे दो पहले पुलिस ने घोड़ाडोंगरी थाना क्षेत्र के सड़कवाड़ा गांव में कार्रवाई करते हुए लगभग एक से डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की फसल नष्ट की थी। अब आज फिर खकराढाना गांव में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पर छापामार कार्रवाई की है।


मुखबिर से सूचना के बाद बैतूल कोतवाली, मुलताई और सारणी पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद खेत मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बताया जा रहा है कि, मालिक ने अपना खेत ठेके पर पप्पू चक्रवान को दिया था। जिसे पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE