BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 19, 2025, 7:14 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की बेगूं थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बाइक चोर चढ़ा हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, चोरी की तीन बाइकें बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना बेगूं द्वारा वाहन चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफतार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन बाईक बरामद की है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी 2025 को प्रार्थी महेश अग्रवाल  निवासी संध्या हॉस्पीटल के पास बेगू पुलिस थाना बेगू  ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मोटरसाईकिल  दो पहिया वाहन जो मुझ प्रार्थी महेष  के नाम पर रजिस्टर्ड है। दिनांक 04 जनवरी 2025 को रात्रि 7ः30- 8 बजे मेरे मोटरसाईकिल मेरे घर के बाहर खडी थी मैंने वापस आकर देखा तो मुझे मेरी मोटरसाईकिल दिखायी नही दी तो मैने आस पडोस के लोगों को गाडी गुम हो जाने के बात बताई और मेने आस पास के स्थानो पर गाडी की तलाष की लेकिन मुझे मेरी मोटरसाईकिल का कोई पता नही चला इस आषय से मेरी मोटरसाईकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एएसआई रामदयाल थाना बेगू के जिम्मे किया गया। 
उक्त  घटना को ट्रेस आउट कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये जिस पर भगतसिंह हिगड़ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा व  अजंलिसिह पुलिस उप अधीक्षक बेगू के नेतृत्व में शिवलाल मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना बेगू द्वारा एएसआई रामदयाल कानि रमेश, विजय की टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा हयूमन इन्टैजेन्सी का प्रयोग करते हुए सदिग्ध आरोपी की पहचान कर अभियुक्त भवानी शंकर उर्फ भवानी पिता मस्तीया कन्जर उम्र 20 साल निवासी कन्जर बस्ती, जोधा पटेल की खेड़ी थाना बेगू को डिटेन कर पूछताछ की गई तो अभियुक्त की मुताबिक सूचना के प्रकरण हाजा की मोटरसाईकिल चोरी करना बता अपराध करना कबूल किया। इस पर अभियुक्त को गिरप्तार कर अनुसन्धान किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कस्बा बेगू मे सन्ध्या हास्पीटल बेगू से हुई चोरी की मोटरसाईकिल व न्यायालय परिसर बेगू से हुई चोरी की मोटरसाईकिल एवम् थाना कोतवाली चित्तौड़गढ क्षैत्र के नेतावल से हुई चोरी की मोटरसाईकिल बरामद की गई। इस प्रकार कुल तीन मोटरसाईकिल अभियुक्त के कब्जे से बरामद की गई। 

तरीका वारदात- 
उक्त अभियुक्त द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानो से रैकी कर मोटरसाईकिल चोरी करना। 

उक्त कार्यवाही मे थाना बेगू के एएसआई रामदयाल , कानि रमेश , विजय का योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी से गहनता से अनुसंधान जारी है। एवम् अन्य चोरी की वारदातो के बारे मे पुछताछ जारी है। और भी चोरी की वारदात खुलने की सम्भावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE