नीमच। जिले के जीरन थाना अंतर्गत आने वाले गांव कुचड़ौड में बीती रात 35 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम दिनेश पिता रामेश्वर गिर गोस्वामी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश गोस्वामी 19-20 फरवरी की मध्य रात्रि में अपने पड़ोस में चचेरे भाई लाभ गिर पिता रतन गोस्वामी के बाड़े पर लगे टीन शेड के पाइप पर फंदा लगाकर झूल गया। सुबह 5.30 बजे जब परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर जाकिर मंसूरी और प्रधान आरक्षित सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दिनेश के शव को जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। जीरन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
