BREAKING NEWS
KHABAR : किसान अपनी ऑर्गेनिक फसलों पर लगाएं टैग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम, इस.. <<     KHABAR : रथ से उतारे गए उज्जैन महापौर, अब डैमेज.. <<     BIG NEWS : अफीम पट्टे की अवैध खरीद-फरोख्त पड़ी भारी,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम चोरी कांड में 4 दिन बाद भी.. <<     #BREAKING: #मां #बगलामुखी के दर्शन को निकले थे.. <<     KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 20, 2025, 12:43 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की नयागांव चौकी पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब रवाना हुआ पंजाब पासिंग ट्रक तो फोरलेन पर की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिये ऐसा क्या छुपाकर ले जा रहे थे तस्कर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा गौवंश तस्करों के विरूद्व कार्यवाही कर गौवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिनके पालन में प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विशेष अभियान संचालित है।

उक्त तारतम्य में पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागॉव मंगलसिंह राठौड व उनकी टीम द्वारा दिनांक 19.02.2025 को विश्वसनीय मुखबीर की सूचना पर अशोक लिलेण्ड ट्रक क्र0 पीबी-13-बीटी-8621 में अवैध 16 बेजुबान गोवंश को निर्दयतापूर्वक तथा क्रूरता पूर्वक भरकर राजस्थान की ओर से निंबाहेड़ा-नीमच फोरलेन हाईवे से धूलिया महाराष्ट्र ले जाते हुए पकड़ा है।

 

उक्त  गौवंशों को सांवरिया महावीर गौशाला नयागॉव में सुपुर्दगी में दिया गया है तथा आरोपी ड्रायवर चरणजीतसिंह पिता परसराम सुनार नि. ग्राम पहीर थाना डेलो तहसील कगराना जिला लुधियाना (पंजाब) व उसके साथी जतिन्द्र कुमार पिता भजनसिंह नि. ग्राम खखरेन तह0 व जिला कपूरथला (पंजाब) को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना जावद पर अपराध क्रमांक 85/25 धारा 4, 9(1), 6, 6क, 6ख, 9(2) म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 एवं धारा 4(1), 6-क, 6-ख,10  म.प्र.कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 1959 तथा धारा 11घ,च पशु क्रूरता अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया।

सराहनीय भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागॉव का सराहनीय योगदान रहा।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE