नयागांव। रविवार को अल्ट्राटेक के विक्रम सीमेंट वर्क्स द्वारा महिलाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का महिला बाल विकास विभाग के सहीवयोग से आयोजन किया। जिसमें ग्राम पंचायत सुवखेड़ा, खोर, दामोदरपुरा, सरवानिया मसानिया, बरखेड़ा कामलिया, केशरपुरा एवं नगर परिषद नायगांव के अंतर्गत आने वाली 38 आंगनवाड़ी केंद्र से 12 खिलाडियों ने इस प्रकार कुल 456 महिलाओं ने भाग लिया। इस उमंग खेल महोत्सव में रिले रेस, गोला फैंक, चम्मच रेस, रस्सा कसी, संगीतमय चेयर रेस आदि खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सीमेंट के अधिशाषी अध्यक्ष अवास मिश्रा एवं राजश्री महिला मंडल की अध्यक्ष ममता मिश्रा एवं विक्रम सीमेंट के अधिकारी शैलेन्द्र पांडेय, शिव शंकर संतरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशेष अतिथि एसडीएम जावद प्रीति सिंघवी एवं सरपंच चंदा बैरागी सरपंच दामोदर पुरा, सरवानिया मसानिया शम्भुलाल धाकड़ रहे।
एसडीएम जावद प्रीति सिंघवी ने विक्रम सीमेंट के इस उमंग खेल महोत्सव कार्यक्रम आयोजित करने के लिए अल्ट्राटेक प्रबंधन की महिलाओं को घर से बहार निकालने के साथ खेलने का अवसर देकर एक प्रतियोगिता में सहभागिता की प्रशंसा की गई।
विक्रम सीमेंट के अधिशासी अध्यक्ष अवास मिश्रा ने महिला शक्ति कारण के लिए सीएसआर विभाग के माध्यम से चलाए जा रही योजनाओं में विक्रम कौशल केंद्र का संचालन कर सिलाई, कंप्यूटर एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण द्वारा रोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर होकर अपने परिवार को आर्थिक सहयोग करती हैं एवं जनहित में किए जाने वाली योजनाओं से अवगत कराया एवं महिलाओं को सहभागिता के लिए आभार माना।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। इस उमंग खेल महोत्सव कार्यक्रम के लिए महिलाओं ने विक्रम सीमेंट के प्रबंधन का इस प्रकार के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।