अठाना। आचार्य समाज के गौरव व सामाजिक और धार्मिक कार्याें में हमेशा आगे रहने वाले सुनील कुमार शर्मा को मप्र शिक्षक संघ जिला शाखा का अध्यक्ष घोषित किया गया है। निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर ईष्ट मित्रों, परिजनों व समाजजनों ने शुभकामनाएं दी है।
सिद्ध हनुमान समिति के अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं सदस्य शौकीन शर्मा, रमेश शर्मा, अशोक शर्मा, मोतीलाल शर्मा, मुकेश शर्मा, हेमंत शर्मा, दिलीप शर्मा, मोनू शर्मा, दीपक शर्मा, देवीलाल माली सहित अन्य ने श्री सुखानंद स्वामी स्थल पर कुमकुम तिलक, रजवाड़ी साफा एवं फूलों की माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
