BREAKING NEWS
KHABAR : सुप्रभात मित्र मंडल की पिकनिक पार्टी में.. <<     KHABAR : महाप्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने.. <<     KHABAR : श्रीकृष्ण चौक की मांग पर नारायणी सेना का.. <<     KHABAR : वेयरहाउस में रखी धनिया पर धोखाधड़ी का आरोप,.. <<     KHABAR : बरसाती पानी की निकासी रोकने का आरोप, किसान.. <<     KHABAR : झंझारवाड़ा में ग्रामीणों ने उठाईं मूलभूत.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चला.. <<     BIG NEWS : एक साल से खाकी को चकमा दे रहा था अपहरण का.. <<     KHABAR : एमपी में पटवारियों पर सीधे एफआईआर नहीं.. <<     शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ढकलगांव की.. <<     KHABAR : प्रीमियम जमा, फिर भी नहीं मिला बीमा...,.. <<     KHABAR : आराध्य देव के देवरे पर अतिक्रमण का आरोप,.. <<     BIG NEWS : जनसुनवाई में छलका फरियादियों का दर्द,.. <<     KHABAR : उज्जैन में बारिश के बीच गूंजे बम भोले के.. <<     BIG NEWS : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 14 सीएम.. <<     प्रेम प्रसंग बना खूनी संघर्ष की वजह, तेज.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 27, 2025, 6:40 pm
KHABAR : नीमच में फाग महोत्सव की धूम, नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने जोश खरोश के साथ किया आयोजन, भजनों की धुनों पर जमकर थिरकी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में एलआईसी चौराहा स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर परिसर में नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज की महिलाओं द्वारा जोश खरोश के साथ आज फाग उत्सव मनाया गया। नागदा मेनारिया ब्राह्मण महिला मंडल ने फाग उत्सव के मौके पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर रास किया। भगवान परशुराम की आराधना की। पुष्प वर्षा की गई। फाग उत्सव का प्रारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। आरती की गई। पिंकी गहलोत और सहयोगियों ने ढोलक की थाप पर चालो चालो रे सांवरिया आपा खेला होली, आज बिरज में होली रे रसिया, भागा भागा रे भागा नंदलाला... राधा ने पकड़ा रंग डाला आदि भजनों की प्रस्तुत दी, जिस पर महिलाओं ने उत्साह और आनंद के साथ जमकर नृत्य किया। इस खुशगवार वातावरण में मंडल की अध्यक्ष पूर्णिमा शर्मा, सचिव ललिता नागदा, नीतू जोशी नेहा नागदा, रंजना और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE