चित्तौड़गढ़। दी इन्स्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इण्डिया की चित्तौड़गढ़ शाखा के चुनाव सम्पन्न हुए तथा 2025-29 तक की प्रबन्ध समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पियुश अग्रवाल निंबाहेड़ा से नितेश कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना गया तथा उपाध्यक्ष एवं सचिव का निर्णय ड्रा से कराया गया, जिसमें प्रकाश मुरोटिया को उपाध्यक्ष एवं दिप्ती सेठिया को सचिव पद पर चुना गया।
गोरव जागेटिया एवं नितिन काबरा को एकयुजिटव मेम्बर्स बनाये गये। इस समिति के चुनाव में चित्तौड़गढ़ जिले के सभी सीए मेम्बर्स ने मतदान द्वारा प्रबन्ध समिति का चयन प्रति चार वर्ष में किया जाता है। सीए गुणवन्त लाल शर्मा निम्बा हेडा ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा आगामी चार वर्ष में चित्तौड़गढ़ शाखा हेतु लम्बे समय से शाखा भवन तथा सीए विद्यार्थी एलम सीए मेम्बर्स के लिए लाईब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने की आशा व्यक्त की। चुनाव के समय जिले के सभी वरिष्ठ सीए पुर्व शाखा अध्यक्ष नितेश से ठिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुए।