नीमच। शहर के शिक्षक सहकार भवन में आज अन्नपूर्णा सेवा न्यास और अलौकिक हॉस्पिटल उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में आरोग्य संगम इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप आयोजित किया गया।
इस विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में होम्योपैथिक,एलोपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। जिसमें विशेष रूप से उदयपुर के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर महावीर शर्मा, डॉक्टर हिमानी शर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर सुहास अग्रवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर बहादुर सिंह और कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सचिन जैन ने अपनी सेवाएं दी। करीब 200 से अधिक मरीजों ने अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा आयोजित शिविर का लाभ लिया। होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है कि अन्नपूर्णा सेवा न्यास द्वारा सेवा के अनेक प्रकृति संचालित किए जाते हैं। जिसमें भोजन के लिए प्रसादम रथ, निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, मेडिकल स्टोर के माध्यम से रियायती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराना, आयुर्वेदिक चिकित्सालय,दिव्यांगों के लिए ट्राईसाईकिल,जिला अस्पताल में कंबल केंद्र का संचालन आदि प्रमुख है। आज आयोजित शिविर में राकेश पप्पू जैन, श्रीराम गोडबोले, प्रकाश मंडवारिया,प्रवीण अरोंदेकर, पुरुषोत्तम मिश्रा,अभिषेक कोठारी आदि मौजूद रहे।