BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 3, 2025, 11:08 am
NEWS : भदेसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा- खेल जीवन में अनुशासन लाने में सहायक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौडगढ। खेल जीवन में अनुशासन लाने में सहायक होते है। खेलो से खिलाड़ियो को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने व देश का नाम रोशन करने का अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में खेलो के विकास के लिए अनेक कार्य किए जा रहे है। विधायक चंद्रभानसिंह आक्या रविवार को भदेसर में प्रकाश लिटील भट्ट टीम द्वारा आयोजित भदेसर प्रिमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर बतोर मुख्य अतिथि उपस्थित खिलाड़ियो, आयोजको व ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे। प्रतियोगिता की विशिष्ट अतिथि उभरती प्रतिभा सुशीला मीणा थी।
आयोजक प्रकाश भट्ट लिटील ने बताया की भदेसर के खेल मेदान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का परिचय देगी। शुभारम्भ मेच से पूर्व विधायक आक्या ने खिलाड़ियो से परिचय लिया व बेटिंग में अपने हाथ आजमाते हुए प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, प्रकाश लिटील भट्ट, अशोक रायका, हीरालाल रायका, विशाल गर्ग, उमेश मेहता, अमरचंद मेहता, भारतसिंह, कैलाश तेली, नवरतन सेन, लक्ष्मण गाडरी, महेश दमामी, राजेन्द्र खटीक, चंदनसिंह, मोहीत खान, यशराज तिवारी, जीतु शर्मा, रवि चांवला व अमन तिवारी सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी, ग्रामीणजन व खिलाड़ी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE