BREAKING NEWS
BIG BREAKING : कॉकरोच के आगे झुकी मोदी सरकार,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<     KHABAR : नगर के प्रमुख मार्ग पर हादसों का कारण बना.. <<     KHABAR : चार माह पहले बनी सड़क हुई क्षतिग्रस्त,.. <<     KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 3:25 pm
BIG NEWS : सायबर सेल नीमच एवं पुलिस चौकी नयागांव की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, एनडीपीएस एक्ट में फरार 10 हजार रुपयें का इनामी आरोपी चढ़ा हत्थे, अब सलाखों के पीछे रहेगा रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा अपराध समीक्षा बैठकों के दौरान जिलें के समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुष लगाने एवं मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देष दिये गये है। 
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया, निकिता सिंह प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर चौकी प्रभारी नयागांव तथा प्रभारी सायबर सेल प्रभारी प्रआर प्रदीप शिन्दें के नेतृत्व में सायबर सेल एवं पुलिस चौकी नयागांव पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना जावद के अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 8/15 , 29 एनडीपीएस एक्ट में 10 हजार रूपयें के फरार ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करनें में सफलता प्राप्त की गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.01.2025 को नयागांव पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए पायलेट रतनसिंह पिता प्रताप सिंह रावत उम्र 52 साल निवासी सेगवा हाउसिंग बोर्ड 3 जी थाना सदर जिला चित्तौड़गढ़ व अवैध मादक पदार्थ से भी पिकपअ के क्लिीनर पवन पिता रतनलाल खटीक उम्र 23 साल निवासी ग्राम नेतावल तहसील बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान तथा फरार चालक रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालूराम माली निवासी जनकपुर थाना रतनगढ जिला नीमच के कब्जे वाली पिकअप क्रमांक एमपी 44 जेडसी 4362 से अवैध मदाक पदार्थ 05 क्विंटल 20 किलोग्राम डोडाचुरा जप्त कर आरोपियों के विरूद्व थाना जावद पर अपराध क्रमांक 14/2025 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया था। 
उक्त प्रकरण में फरार आरोपी रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालूराम माली निवासी जनकपुर थाना रतनगढ जिला नीमच की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा रूपयें 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। 
एसपी अंकित जायसवाल द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालूराम माली की गिरफ्तारी हेतु प्रआर. प्रदीप शिन्दें (प्रभारी सायबर सेल) के नेतृत्व में सायबर सेल को टास्क दिया जाकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिष्चित करने हेतु निर्देष दिये गये थें प्रकरण में दिनांक 01.03.2025 को सायबर सेल की सूचना पर पुलिस चौकी नयागांव टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना दिनांक 09.01.2025 को मोके से फरार आरोपी रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालूराम माली निवासी जनकपुर थाना रतनगढ जिला नीमच को मंदसौर शहर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी से अन्य आरोपीगणों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
रतनलाल उर्फ कन्हैयालाल उर्फ कान्हा पिता कालूराम माली निवासी जनकपुर थाना रतनगढ जिला नीमच  

सराहनीय कार्य- 
उक्त सराहनीय कार्य में उप निरीक्षक मंगल सिंह राठौर, प्रआर. प्रदीप शिन्दें (सायबर सेल), प्रआर रघुनाथ सिंह परिहार, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल), आर तेजसिंह, आर विवेक धनगर, एवं आर कुलदीप सिंह (सायबर सेल), आर बलराम पाटीदार एवं सैनिक जयपाल सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE