BREAKING NEWS
KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 4, 2025, 5:55 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से दो दोनाली टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवार को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से दो दोनाली टोपीदार बंदूक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।


जिला पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ व वांछित आदतन अपराधियों व बदमाशों की चेकिंग के लिये एएसपी सरिता सिंह एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा राम सुमेर मीना पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर थाने के एएसआई देवेन्द्र सिंह हैड कानि. हरविन्द्र सिंह, कानि. रामचन्द्र, रामकेश, राजू सिंह, ज्ञानप्रकाश, हेमन्त द्वारा मंगलवार को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान करथाना में रेलवे ट्रैक पुलिया के पार सार्वजनिक रास्ते पर मेवातियों की झोपड़ियों की तरफ जाते समय पुलिस व पुलिस वाहन को देखकर अपने हाथ में काले सफेद कपड़े के अन्दर कोई वस्तु छुपाये एक युवक भागने व छुपने लगा। 


पुलिस टीम ने पीछा कर उक्त व्यक्ति को पकड़ कर तलाशी कर काले व सफेद रंग के कपड़े में छुपायी हुई दो दोनाल टोपीदार बन्दूकें जब्त की। उक्त दोनों बंदूकों को जब्त कर आरोपी मेवातियों की झोपड़ियां, थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा निवासी 25 वर्षीय शाहिद मेव पुत्र मोहम्मद शरीफ मेव को गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी से जब्त अवैध दोनाल टोपीदार बन्दूकों के संबंध में पुछताछ जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE