BREAKING NEWS
NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 10:19 am
BIG NEWS : सेक्स करो और सैलरी लो.. स्पा सेंटरों में लड़कियों पर बनाया जा रहा ग्राहकों को खुश करने का दबाव, थाने पहुंची युवती ने किया सनसनीखेज खुलासा, पढे़ खबर  

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां स्पा सेंटर में लड़कियों से देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शहर में संचालित ऐसे ही एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है। जहां उसने बताया कि ग्राहकों को खुश करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।


थाने पहुंची युवती ने लगाए सनसनीखेज आरोप
जानकारी के मुताबिक ओमती थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने यह सनसनीखेज आरोप लगाया है। युवती असम के गुवाहाटी की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक जब उसने अपने काम के सैलरी की मांग की तो उसे ग्राहकों के साथ सेक्स करने के लिए दबाव बनाया गया। हालांकि महिला नशे की हालत में थाने पहुंची थी। शिकायत के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर में दबिश दी और यहां से कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। वहीं स्पा सेंटर के संचालक से पूछताछ भी कर रही है। 


स्पा सेंटरों में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा
एंजल टच, रॉयल और फ्लेक्स समेत कई स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा कराने के गंभीर आरोप लगे है। जबलपुर पुलिस इससे पहले भी कई स्पा सेंटरों में कार्रवाई कर चुकी है, जो लगातार जारी है। शिकायतकर्ता युवती के इन आरोपों ने एक बार फिर यह बात स्पष्ट कर दी है कि मसाज पार्लर और स्पा सेंटर की आड़ में शहर में धड़ल्ले से जिस्मफरोशी का कारोबार फल फूल रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस आगे इन स्पा सेंटरों पर क्या कार्रवाई करती है।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE