BREAKING NEWS
NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 6, 2025, 1:36 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, मौसा के साथ रिश्तेदारी में खाना खा जा रहा था 11 साल का मासूम, तभी महू रोड पर हो गई ये बड़ी अनहोनी, सूचना मिलते ही दौड़े परिजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के महू रोड पर टाटा शोरुम के सामने ग्वाला बस की टक्कर से तेरह वर्षीय मासूम बच्चे का पैर बुरी तरह कुचल गया। मौके से बस ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। बच्चे का नाम आयुष पिता बंटी मालवीय जाति बांछड़ा है। गंभीर रुप से घायल बच्चे का उपचार नीमच के श्रीराम अस्पताल में जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा छठी के छात्र आयुष के पिताजी श्रीराम अस्पताल में भर्ती है। आज दिन में 11 बजे करीब आयुष अपने मौसा के साथ हिंगोरिया में रिश्तेदारों के यहां खाना खाने जा रहा था। तभी नीमच की तरफ तेज़ रफ्तार से आ रही ग्वाला बस ने मोटरसाइकिल पर सवार आयुष और उसके मौसा को टक्कर मार दी। 


बताया जा रहा है कि बस अन्य गाड़ियों को ओवरटेक कर रही थी। दुर्घटना में आयुष का पूरा पैर पिछले पहिए में कुचल गया। आकाश चौहान और अनिल नामक व्यक्ति आयुष को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि आयुष गंभीर रूप से घायल हुआ है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के अनुसार उसका पैर काटने की नौबत तक आ सकती है। दुर्घटना के बाद परिजनों ने इस रोड पर बसों की बेकाबू रफ्तार पर आक्रोश व्यक्त किया है। आयुष हाड़ी पिपल्या का रहने वाला है। परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE