नीमच। जिले के हाड़ी पिपलिया निवासी आयुष की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताते चलें कि बीते कल नीमच में महू रोड़ पर टाटा शोरूम के सामने तेज़ रफ़्तार ग्वाला बस की टक्कर से 13 वर्षीय आयुष पिता बंटी मालवीय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका पैर पूरी तरह कुचल गया था।

जिसका नीमच अस्पताल में उपचार किया जा रहा था। बच्चे का पैर चिकित्सकीय परिस्थितियों के तहत काटना पड़ा था। बावजूद इसके आयुष की जान नहीं बच पाई और देर शाम आयुष की दुखद मौत हो गई। परिवार में बस चालक और बसों की रफ्तार को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। आज आयुष के शव का नीमच के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हो रहा है। आयुष अपने पिता की एकमात्र संतान था।
