BREAKING NEWS
KHABAR : शासन की योजना से अनिल ने शुरू की पान की.. <<     NIMACH WEATHER UPADTE TODAY: रेतम नदी में आया जबरदस्त उफान,.. <<     MP WEATHER: MP में मानसून को लेकर बड़ा अपडेट! आखिरी 11.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में देर रात भयानक सड़क हादसा, पिता.. <<     NEWS : गणेश जी के आध्यात्मिक स्वरूप से मिलता है.. <<     BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 8, 2025, 10:25 am
BIG NEWS : बेटियों के जवान होते ही हैवान बन जाता है पिता, खुद ढूंढकर लाता है ग्राहक, हर दिन बदल जाता है महिला का पति, जानें नीमच जिले के इस गांव की कुप्रथा, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। पिता और पुत्री का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए पिता किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहता है। लेकिन मध्य प्रदेश का एक जिला ऐसा है, जहां पिता अपनी ही बेटियों को देहव्यापार के दलदल में धकेलता है। इतना ही नहीं, उनके साथ हम बिस्तर होने के लिए ग्राहक भी खुद ही ढूंढकर लाता है। जब उनकी उम्र ढल जाती है और वे शारीरिक सुख नहीं दे पाती तो बेटियों को जायदाद से बेदखल भी कर देता है। 


पिता के कहने पर बेटियों ने देह व्यापार में गंवाई जवानी
यह सब कुछ होता है नीमच के मनासा के हाड़ीपीपलिया गांव में। बाछड़ा समुदाय की महिलाओं ने पुलिस और कलेक्टर से अपनी पीड़ा बयां की है। उनका कहना है कि उन्होंने पिता के कहने पर अपनी पूरी जवानी देह व्यापार में गंवा दी। जब संपत्ति में हिस्सा मांगा तो बेदखल कर दिया गया। 


उम्र ढलते ही मुर्गा काटकर किया बहिष्कृत
नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को महिलाओं ने अपना दुख बताया है। उन्होंने कहा, “सालों तक समाज की कुरीति के मुताबिक इन महिलाओं से देह व्यापार करवाया गया था। उनके पिता ने ही उन्हें इस दलदल में धकेला था। जब उनकी उम्र ढल गई तब पिता से उन्होंने संपत्ति में हिस्सा मांगा। इसके बाद पंचायत बुलाकर पिता ने समाज के लोगों के साथ मुर्गा काटकर उन्हें बहिष्कृत कर दिया।” 


बेटियों के जवान होते ही कमाना बंद कर देता है पिता
दरअसदल, हाड़ीपीपलिया गांव में रहने वाले बाछड़ा समुदाय के लोग देह व्यापार के लिए बदनाम हैं। यहां पिता अपनी बेटी के जवान होने पर कमाई करना बंद कर देता है। उनकी शादी कराने की जगह गंदे काम करने को मजबूर करता है। देह व्यापार करवाकर सारी कमाई रख लेता है।


कलेक्टर बोले- सख्त कार्रवाई होगी
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा कि ‘पंख’ अभियान के माध्यम से बाछड़ा समुदाय में जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। समाज के लोगों को इसके गंभीर परिणामों के बारे में सचेत किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE