BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्ति अभियान में 5 किमी मानव.. <<     VIDEO NEWS: बीमार पड़े CJP फाउंडर, फिर भी आंदोलन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के जावद थाना पुलिस और अवैध मादक.. <<     शाजापुर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर,.. <<     बिस्टान में पहली ही बारिश ने खोली भ्रष्टाचार.. <<     माउंट आबू पहुंचे जोगेश्वर गर्ग, भाजपा नेता.. <<     KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा.. <<     VIDEO NEWS: ड्रिप हाथ में, दवा लेने खुद चला मरीज...नीमच.. <<     VIDEO NEWS: देवशयनी एकादशी पर भक्ति में डूबा नीमच,.. <<     VIDEO NEWS: नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 4 किलो.. <<     महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: 24 घंटे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मंदसौर.. <<     KHABAR : नगर के प्रमुख मार्ग पर हादसों का कारण बना.. <<     KHABAR : चार माह पहले बनी सड़क हुई क्षतिग्रस्त,.. <<     KHABAR : रेल यात्री ध्यान दें, भुसावल में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में राहुल-प्रियंका के समर्थन में.. <<     शहडोल पुलिस का चंद घंटों में बड़ा खुलासा,.. <<     KHABAR : पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता एवं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 1:28 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम चीताखेड़ा और फर्जी जमीन के पट्टों का मामला, जब कोर्ट से जमानत पर बाहर आया विक्रम तो उठाया ये बड़ा कदम, मामूली कहासुनी ने लिया भयंकर विवाद का रूप, सूचना मिलते ही दौड़ी खाकी, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले की जीरन तहसील के ग्राम चीताखेड़ा में कल शनिवार शाम को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में विधायक प्रतिनिधि रजनीश शर्मा सहित महिलाएं विनीता शर्मा, ममता शर्मा, मांगी शर्मा, कार्तिक शर्मा और बच्चे को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


रजनीश शर्मा के पिता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने फर्जी जमीन के पट्टों और धोखाधड़ी के मामले में विक्रम सुथार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। जमानत पर रिहा होने के बाद उसके परिजन द्वारा शाम को शिकायतकर्ता से कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। ओम प्रकाश शर्मा ने यह भी कहा कि सुरेश सुथार विक्रम सुथार दीनदयाल सुथार आदि ने महिलाओं के साथ कई बेहोश करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि लोहे की चद्दर हथियार और लट्ठ से रजनीश को मारा। रजनीश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके सिर और शरीर के हिस्सों में चोटें आई है। चीताखेड़ा गांव में दोनों पक्ष आमने-सामने आ जाने से विवाद के बाद तनाव उत्पन्न हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही जीरन पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE