BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<     शिवपुरी में स्कूल का रास्ता बंद! अतिक्रमण से.. <<     KHABAR : सिंगोली में क्षमापना पर्व हर्षाेल्लास के.. <<     शिवपुरी में पटवारियों का विरोध! स्वामित्व.. <<     शिवपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कैंप,19 SEPT.इंदौर.. <<     KHABAR : मनासा गुर्जर समाज की बैठक में समाज भवन के.. <<     छतरपुर में 11 केवी लाइन पर दर्दनाक हादसा! करंट.. <<     शिवपुरी की महल कॉलोनी में सड़क मरम्मत पर.. <<     पंडोखर सरकार का बागेश्वर बाबा पर बड़ा वार!.. <<     शाजापुर में रोजगार सहायकों का शक्ति.. <<     मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना के हितग्राहियों.. <<     छतरपुर में ड्यूटी छोड़ जुए की महफिल! वीडियो.. <<     बड़वानी में खिलाड़ियों का बड़ा आंदोलन! बदहाल.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस ने 5 हजार रुपए के इनामी.. <<     KHABAR : कसरावद में गणेश चतुर्थी पर नाका पैनल ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 4:12 pm
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम धनेरियाकलां में आत्मरक्षा और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नई पहल, जूडो-कराटे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के समीप धनेरिया कलां गांव में अब आत्मरक्षा और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नई पहल की गई है। गांव में जूडो-कराटे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। यहां बालक एवं बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस केंद्र के प्रशिक्षण का दायित्व महेश नायक संभाल रहे हैं। 
महेश नायक ने जिले और प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वे गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर अपने गांव, जिले और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र खासतौर पर आत्मरक्षा और मार्शल आर्ट्स में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए एक सुनहरा अवसर है। यहां जूडो, कराटे और अन्य मार्शल आर्ट तकनीकों की विशेषज्ञ ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे न केवल बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनेंगे। महेश नायक का उद्देश्य गांव के बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने का अवसर देना है। उनके अनुसार मार्शल आर्ट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है। यह प्रशिक्षण केंद्र डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो अकैडमी के जयप्रकाश के निर्देशन में संचालित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE