BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 9, 2025, 4:53 pm
BIG NEWS : राजस्थान की शंभूपुरा थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब आरोपी ने लगाया टॉप गैर तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली कार की तलाशी तो उड़ गए सबके होश, भारी मात्रा में भरा था माल, अब सलाखों के पीछे रहेगा मनोहर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना शम्भूपुरा द्वारा अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के तहत कार्यवाही करते हुए एस्क्रोस कार में 08 कट्टों में अवैध अफीम डोडाचूरा भर परिवहन करते हुए 115 किलो 820 ग्राम अफीम डोडा चुरा जब्त कर व एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पाली जिले की जैतारण जेल से पैरोल पर जमानत के दौरान तस्करी करते हुए पकड़ाया। आरोपी के खिलाफ जिला चित्तौड़गढ़ सहित नागौर और पाली जिले में 9 से 10 मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ व रोकथाम हेतु समस्त थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में रविवार को थानाधिकारी शंभूपुरा रामलाल उ.नि व पुलिस जाप्ता एएसआई रघुवीर सिंह, सकेन्द्र सिंह, डालचन्द, हैड कानि. विनोद कुमार, फतेह सिंह, कानि. मुकेश, दिनेश, रामेश्वर लाल, नरेश व देवकिशन द्वारा घटियावली खेडा से केलझर जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौराने घटियावली खेडा की तरफ से एक सिल्वर कलर की एस्क्रोस कार आती हुई नजर आई, जिसे थानाधिकारी द्वारा हाथ का ईशारा कर रुकवाया तो उक्त कार चालक ने गाडी को नाकाबन्दी स्थल से थोडा दूर रोक फाटक खोलकर भागने लगा, जिसको पुलिस जाप्ता द्वारा पीछा कर पकड़ा।


व्यक्ति की गतिविधि संदिग्ध होने पर वाहन एस्क्रोस कार की तलाशी ली तो कार में पिछे की सीट व डिग्गी में कुल 08 काले रंग के कटटो में  115 किलो 820 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा भरा हुआ पाया गया। उक्त अवैध अफीम डोडा चुरा व तस्करी में प्रयुक्त कार एस्क्रोस को जब्त कर आरोपी  नागौर जिले के सदर नागौर थानांतर्गत गोगानाडा निवासी 32 वर्षीय मनोहर राम पुत्र आशाराम जाट को गिरफतार कर थाना शम्भुपूरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 


उक्त आरोपी मनोहर राम के विरूद्ध पूर्व में जिला चित्तौडगढ के पुलिस थाना शम्भुपुरा, बस्सी व थाना सदर नागोर, परबतसर, जेतारण जिला पाली में एनडीपीएस एक्ट के करीब 9-10 प्रकरण दर्ज हो वर्तमान में जेल जेतारण जिला पाली से दिनांक 12.03.2025 तक पेरोल पर चल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE