BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 11:00 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले का जवासिया गांव और तालाब की पाल, जैसे ही खाकी ने की घेराबंदी तो मोटरसाइकिल से पहुंचे बबलू और ज्योति, जब पुलिस को देख घबराए तो हुआ शक, फिर अधिकारियों ने ली बैग की तलाशी तो माजरा देख रह गए दंग, भारी मात्रा में ले जा रहे थे अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। थाना साडास पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये एक बाईक पर 10 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त कर पंजाब निवासी एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की धरपकड हेतु एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन मे रविवार को थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व पुलिस जाप्ता हैड कानि. कैलाशचन्द्र, कानि. बाबुलाल, लक्ष्मण, प्रदीप कुमार, राजकुमार व मकानि. नीरज द्वारा जवासिया गाँव में तालाब की पाल के पास आम रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान जवासिया गाँव की तरफ से एक मोटरसाईकिल तेज गति से आई जिसपर एक महिला व एक पुरुष सवार थे, जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया गया। दोनों द्वारा पुलिस को देख घबरा जाने से उनके पास मिले बेग की तलाशी ली गई तो उनके पास 10 किलो 19 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा पाया गया।

उक्त डोडाचूरा व बाईक को जब्त कर आरोपियों गंगरार थाने के लालास का खेडा निवासी 28 वर्षीय बबलू बंजारा पुत्र मेमद बंजारा व पीछे बैठी महिला पंजाब के सपेरा बस्ती, मुलापुरा लुधियाना निवासी 29 वर्षीय ज्योति पुत्री विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE