BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 10, 2025, 8:07 pm
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की बेगूं थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जब अल्टो कार से निकले आरोपी तो एक्शन में आई खाकी, फिर जैसे ही घेराबंदी कर रोका वाहन तो चालक ने उठाया ये कदम, तलाशी लेते ही उड़े सबके होश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की बेगू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए  सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक अल्टो कार से 12 किलो 600 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर पारसोली थाना क्षेत्र निवासी एक आरोपी को गिरप्तार किया है। वहीं एमपी के एक आरोपी को नामजद किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। 
इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ के निर्देशन व डीएसपी बेगूं अजंलिसिह के सुपरविजन और थानाधिकारी बेगू  शिवलाल मीणा के नेतृत्व मे बेगूं थाने इंचार्ज गोवर्धनसिह , एएसआई हरिराम, कानि. रमेश, सीताराम, विजयसिह व मनोहर द्वारा सोमवार को बन्धा का राजपुरा पर पहुच नाकाबन्दी की गई। नाकाबन्दी के दौरान एक अल्टो कार आती हुई नजर आयी। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा रूकने का ईशारा किया गया, उक्त अल्टो कार के चालक के द्वारा वाहन को करीब 20 मीटर दूरी पर रोक दिया। चालक सीट के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति मौके से उतर कर भाग गया। जिसकी काफी तलाश की गई। मगर आस पास के खेतो मे फसल खड़ी होने से मौके से फरार व्यक्ति का कोई पता नही चल सका। अल्टो कार चालक को पुलिस जाप्ता के द्वारा घेरा देकर पकड़ लिया व अल्टो कार को चौक किया गया तो अल्टो कार के चालक सीट के पीछे वाली सीट पर एक प्लास्टिक का कट्टा जिसमें प्लास्टिक की पारदर्शी कुल 6 थैली जिसमे अफीम भरी हुई मिली। जिसका वजन 12 किलो 600 ग्राम होना पाया गया। उक्त अवैध अफीम व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी आमल्दा थाना पारसोली जिला चित्तौड़गढ़ निवासी 39 वर्षीय भैरूलाल पुत्र चुन्नीलाल रेबारी को गिरफ्तार कर अवैध अफीम के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।आरोपी भेरू लाल रेबारी का पूर्व में एनडीपीएस के तीन मामलो और मारपीट के दो मामलो में चालान हुवा है।मोके से फरार आरोपी सोनू शर्मा निवासी हाथीपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच एमपी की तलाश जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE