नीमच। जिले के जीरन थाना अंतर्गत गांव परासली के कारू पिता धारू डोडियार ने 9-10 मार्च की दरमियानी रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कारू ने हरवार में रामनारायण जाट के खेत में फांसी लगा ली। कारू मूलतः राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गांव छोटी सरवाह का रहने वाला था। वह पिछले 21 साल से इंद्रपाल के यहां परासली में काम करता था। जीरन पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कारू के शव का नीमच के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
