BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 12, 2025, 6:33 pm
BIG NEWS : भदेसर थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से अंग्रेजी शराब की 196 पेटियां जब्त, कपड़ों के कार्टून के बीच शराब तस्करी करते हरियाणा के तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की भदेसर थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए एक कंटेनर से अंग्रेजी शराब की अलग अलग ब्रांड की 196 पेटियां जब्त की है। हरियाणा के तीन आरोपी कंटेनर में कपड़ो के कार्टून की आड़ में शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किये गए हैं। आरोपी अवैध शराब को हरियाणा से गुजरात ले जा रहे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सभी थानाधिकारियो का दिशा निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर अनिल शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर धर्मराज मीना उप निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भदेसर के एएसआई निहाल चंद, सुभाष, गोपाल व सुनील, कानि. विकास, विजय, रतन सिंह, नरेन्द्र, मुरलीधर, धर्मेंद्र, रामफूल व रामेश्वर द्वारा बुधवार को अवैध शराब तस्करी की सूचना पर चितौडगढ- उदयपुर हाइवे पर सुखवाडा पुलिया के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली तो उसमे कपड़ो के कार्टून भरे हुए थे, जिनको हटाकर देखा गया तो कपड़ो के कार्टून के नीचे अवैध हरियाणा मेक की अग्रेजी शराब की अलग अलग ब्राड रायल स्टेग, मेक्डोनल्ड, रॉयल चौलेन्जर, ऑल सीजन की कुल 196 पेटियाँ मिली, जिनको नियमानुसार जब्त किया गया व परिवहन मे प्रयुक्त वाहन कंटेनर को जब्त किया गया। कंटेनर के अदर कपड़ो के कार्टून भरे हुए थे जिनके बीच मे रखकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी जो हरियाणा से गुजरात सप्लाई की जानी थी। अवैध शराब व कंटेनर को जब्त कर आरोपी हरियाणा के नांगल मुबारिकपुर थाना नगीना जिला नूह निवासी 23 वर्षीय नसीम पुत्र अब्बास मेव, साकरस थाना फिरोजपुर झिरका जिला नूह निवासी 24 वर्षीय यायाहा पुत्र दीनू मेव व नांगल मुबारिकपुर थाना नगीना जिला नूह निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद साद पुत्र नजीम मेव को गिरफतार किये गये। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। उक्त कार्यवाही मे भदेसर थाने के कानि. रतन सिह  की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE