BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2025, 6:46 pm
KHABAR : 17वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे हैंडबॉल चैंपियनशिप पश्चिम रेलवे मेंस टीम को कांस्‍य पदक, कुल आठ टीमों ने लिया था हिस्‍सा, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। 08 से 11 मार्च, 2025 तक उदयपुर में आयोजित 17वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे हैंडबॉल चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे मेंस टीम ने उत्‍कृष्‍ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्‍य पदक पर कब्‍जा जमाया।17वीं ऑल इंडिया इंटर रेलवे हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे के कुल आठ टीमों ने हिस्‍सा लिया था । पश्चिम रेलवे मेंस टीम ने प्रतियोगिता के दौरान अपना उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्‍थान पर रहकर कांस्‍य पदक प्राप्‍त करने में सफलता प्राप्‍त की।
विदित हो कि इस चैंपियनशिप में पश्चिम रेलवे हैंड बॉल टीम में जिन 13 सदस्‍यों को भेजा गया था वो सभी रतलाम मंडल के थे जिसमें 11 वाणिज्‍य विभाग में तथा 1-1 कर्मचारी यांत्रिक एवं परिचालन विभाग में कार्यरत हैं। 13 सदस्‍यीय टीम में समृद्ध कालकर, मनप्रीत कुमार, बसंत, योगेश, सुरेन्‍द्र, अंकित, अमित, विवेक पाण्‍डेय, ऋतिक बंसल, जसमीत, रंजीत माने तथा मोहित खिलाड़ी के रूप में एवं ऋषि सक्‍सेना टीम मैनेजर के रूप में शामिल थे।
रतलाम मंडल पर कार्यरत हैंडबॉल टीम के सभी सदस्‍यों द्वारा उनकी उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक अश्‍वनी कुमार ने खिलाडियों का सम्‍मान कर उनका हौसला बढ़ाया तथा और अधिक मेहनत कर भविष्‍य की प्रतियोगिताओं में सर्वोत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सचिव रतलाम मंडल खेलकूद संघ एवं वरिष्‍ठ मंडल बिजली इंजीनियर(कर्षण परिचालन) महेश कुमार गुप्‍ता, वरिष्‍ठ मंडल वाणिज्‍य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी सहित हरीश चांदवानी मुख्‍य कर्मचारी एवं कल्‍याण निरीक्षक (खेल) उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE