BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 11:35 am
BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की साडास थाना पुलिस और तेज रफ्तार स्विफ्ट कार, जब मंडफिया मार्ग पर घेराबंदी कर ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में हो रही थी अफीम की तस्करी, प्रकाशचंद्र चढ़ा हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले की साडास थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए गुरुवार को नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार में परिवहन की जा रही अवैध 5 किलो 190 ग्राम अफीम को जब्त कर भीलवाड़ा जिले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले के समस्त थानाधिकारियों को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड व रोकथाम हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए गए। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी गंगरार प्रभुलाल कुमावत के सुपरविजन मे गुरुवार को थानाधिकारी साडास आजाद पटेल उ.नि. व पुलिस टीम हैडकानि. कैलाशचन्द्र, कानि बाबूलाल, राजकुमार, मखनलाल, अमीनचन्द व महेश गिरी द्वारा थाना सर्कल के गाँव बडलिया तिराया, आम रोड पर नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान मण्डफिया गाँव की तरफ से एक स्विफ्ट कार तेज गति से आई जिसको पुलिस टीम द्वारा रूकवाया जाकर कार की तलाशी ली गई तो उसमें एक कपडे का थैला जिसमें 5 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम पाई गई। अवैध अफीम व स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी भीलवाड़ा जिले के  माकडिया पुलिस थाना कारोई निवासी 30 वर्षीय प्रकाश चन्द्र जाट पुत्र उदयराम जाट को गिरफतार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE