BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2025, 11:42 am
BIG NEWS : राजस्थान की निकुंभ थाना पुलिस और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, जैसे ही नीमच से रवाना हुए तस्कर तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जब ली तलाशी..., रितेश और पवन चढ़े हत्थे, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो अलग अलग कार्यवाहियों में दो व्यक्तियों के कब्जे से 17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर श्रीगंगानगर के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी नीमच से श्रीगंगानगर डोडाचूरा सप्लाई करने वाले थे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना निकुम्भ रामसिंह उ.नि. व पुलिस जाप्ता एएसआई बलवन्तसिंह, कानि. सूर्यपालसिंह, लालसिंह, कमलेश व नगजीराम द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दोरान निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर मालनखेडी के समीप बस के इन्तजार में खडे श्रीगंगानगर जिले के थाना रावला निवासी 27 वर्षीय रितेश पुत्र सुभाषचन्द्र विश्नोई के कब्जे से एक बैग के अन्दर 08 किलो 635 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया। इसी तरह से निकुम्भ से निम्बाहेडा रोड पर रोड के साइड में खड़े श्रीगंगानगर जिले के थाना रावला  निवासी 29 वर्षीय पवन कुमार पुत्र कृष्णलाल विश्नोई के कब्जे से एक बैग के अन्दर 08 किलो 565 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जप्त किया गया। उक्त डोडा चूरा नीमच से श्रीगंगानगर सप्लायर को देने के लिए ले जा रहे थे। जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिनको टीम द्वारा घेरा देकर रोका और तलाशी ली गई। दोनों कार्रवाईयों में कुल 17 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला जिस पर दोनों आरोपियों रितेश विश्नोई व पवन कुमार विश्नोई को गिरफ्तार किया जाकर जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE