BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2025, 7:40 pm
BIG NEWS : कपासन कस्बे में हुई नकदी व डीजे मशीन चोरी का पर्दाफाश, थाना पुलिस व साईबर सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपी चढ़े खाकी के हत्थे, चोरी का माल डीजे मशीन व एक लाख 95 हजार की नकदी बरामद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। गत दिवस कपासन कस्बे में हुई नगदी व डीजे मशीन चोरी का खुलासा करते हुए कपासन थाना पुलिस व साईबर सैल की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल डीजे मशीन व एक लाख 95 हजार की नगद राशि बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में काम में ली इक्को कार को जब्त किया हैं। घटना के मुख्य आरोपी मुकेश तेली के खिलाफ पूर्व में चोरी के 20 आपराधिक प्रकरण विभीन्न थानों में दर्ज हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि भूपालसागर थाने के जाशमा निवासी मुकेश कुमार पुत्र लालुराम माली ने थाना कपासन पर दी रिपोर्ट में बताया कि 20 फ़रवरी को राजीव नगर कपासन में उसके स्पेयर पार्ट के गोदाम में आलमारी में कागजात व दो लाख 43 हजार रुपये व साने के जेवरात रखे हुए थे जो अज्ञात बदमाशान गोदाम की आलमारी का ताला तोड नगदी व जेवरात चुरा कर ले गये, उसी रात को मोहम्मद हनीफ की डीजे साउन्ड की दुकान से दुकान का ताला तोड डीजे मशीन चोरी कर ले गये। उक्त घटना पर थाना कपासन पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जिले में हुई चोरियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले के समस्त पुलिस अधिकारीयों को निर्देशित किया गया। इसी क्रम में उक्त घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी चित्तौडगढ सरिता सिंह एवं डीएसपी कपासन हरजीराम यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतनसिंह पुलिस निरिक्षक व साईबर सैल की संयुक्त टीम गठीत की गई। गठीत टीम द्वारा तकनीकी रूप से अनुसंन्धान करते हुए उक्त वारदात स्थल का मौका मुआइना कर तकनीकी डाटा व साक्ष्य जुटाए एवं घटना के आसपास से लेकर पुरे रूट के सभी सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग प्राप्त कर देख कर एवं विश्लेषण कर आरोपियों को नामजद कर उनके बारे में सुचना प्राप्त कर नाकाबंदी करा दोनों आरोपियों भदेसर थाने के बानसेन निवासी मुकेश पुत्र प्रभुलाल तेली व गणपत पुत्र शर्मा कन्जर को मय इक्को कार, डीजे साउण्ड मशीन सहित डिटेन किये। जिनको पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी का माल 1 लाख 95 हजार नगद व डीजे मशीन बरामद किया गया। उक्त आरोपियों द्वारा थाना कपासन के अलावा, गुजरात में अन्य चोरी की वारदात करना कबुल किया। मुख्य आरोपी मुकेश तेली चोरी का आदतन अपराधी होकर उसके खिलाफ चित्तौड़गढ़ जिले सहित भीलवाड़ा, राजसमन्द व एमपी के नीमच में चोरी के करीब 20 प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपियो का तरिका वारदात-
आरोपियों द्वारा मुख्य मार्ग व नाकाबन्दी पॉईंट से बचते हुए ग्रामीण ईलाको के कच्चे रास्तों से इक्कों कार से जाकर वारदात को अंजाम देना।

उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का योगदान रहा-
थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पु.नि., कपासन थाने के एएसआई शंकर लाल, उदयलाल, कानि. जितेन्द्र, शोभालाल व बलराज, भादसोड़ा थाने के रतनलाल व वीरेंद्र एवं साइबर सेल के हैड कानि. राजकुमार, कानि. रामावतार (विशेष भुमिका), राजेश व कमलेश।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE