BREAKING NEWS
BIG NEWS : तीन दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रेतम नदी.. <<     BIG NEWS : रतलाम से होकर चलेगी बांद्रा-बढ़नी स्पेशल.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय यूनिवर्सिटी में फ्रेशर्स.. <<     KHABAR : इब्राहिम शेरानी को भाजपा अल्पसंख्यक.. <<     BIG NEWS : एमपी में मौसम का बड़ा उलटफेर, मानसून विदाई.. <<     KHABAR : मुरैना में निजी अस्पताल में महिला की मौत,.. <<     KHABAR : सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने किया ‘संघ.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे ओंकारलाल माली, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में 32वें श्रीमद् भागवत ज्ञान.. <<     KHABAR : शुजालपुर में जन विश्वास शिविर, मंत्री.. <<     BIG NEWS : आपके नाम पर जारी फर्जी सिम बन सकता है.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2025, 7:00 pm
BIG NEWS : राजस्थान का नेशनल हाईवे और नीमच जिले के तस्कर, जब अफीम लेकर रवाना हुए दीपक और राहुल तो रास्ते में मिली खाकी की घेराबंदी, फिर जैसे ही अधिकारियों ने ली तलाशी तो उड़ गए होश, भारी मात्रा में कर रहे थे तस्करी, पढे़ खबर 

Share On:-

चूरू। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। दूधवाखारा थाना पुलिस ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से 16 किलो 250 ग्राम अफीम बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के नीमच निवासी दीपक नागदा और राहुल नागदा को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 81 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है।


एसपी जय यादव के निर्देश पर चल रहे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी हंसराज गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एनएच-52 पर नाकाबंदी के दौरान एमपी नंबर की एक कार को रोका और तलाशी ली। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मध्यप्रदेश से यह अफीम पंजाब ले जा रहे थे।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले की जांच सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह कर रहे हैं। कार्रवाई में थानाधिकारी हंसराज गुर्जर, हेड कॉन्स्टेबल रोहताश कुमार, कॉन्स्टेबल गोपीराम, संजय कुमार, जयप्रकाश, राजेश कुमार और राजेश राहड़ शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE